Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रयोगों में से किन-किन प्रयोगों के परिणाम सम्प्रायिक हैं ? स्पष्ट कीजिए।
(i ) एक ड्राइवर कार चलाने का प्रयत्न करता है। कार चलना प्रारम्भ हो जाती है या कार चलना प्रारम्भ नहीं होती है।
(ii ) एक खिलाड़ी बास्केटबॉल को बास्केट में डालने का प्रयत्न करती है। वह बास्केट में बोल डाल पाती है या नहीं डाल पाती है।
(iii ) एक सत्य-असत्य प्रश्न का अनुमान लगाया जाता है। उत्तर सही है या गलत होगा ।
(iv ) एक बच्चे का जन्म होता है। वह एक लड़का है या एक लड़की है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i ) एक ड्राइवर कार चलाने का पर्यत्न करता है। यहाँ कार के चलने की संभावना, न चलने की संभावना से अधिक है। अतः यह प्रयोग सम्प्रायिक नहीं है ?
(ii ) एक खिलाड़ी बास्केटबॉल को बास्केट में डालने का प्रयत्न करती है। एक ही परिस्थिति में, बास्केट में बॉल डालने या न डालने की सम्भावनाएँ समान नहीं होती है। अतः यह प्रयोग सम्प्रायिक नहीं है।
(iii ) एक सत्य-असत्य प्रश्न का अनुमान लगाया जाता है। अनुमान के सही होने या गलत होने की सम्भावनाएँ समान है। अतः यह प्रयोग सम्प्रायिक है।
(iv ) एक बच्चे का जन्म होता है। इसके लड़का या लड़की होने की सम्भावनाएँ समान है। अतः यह प्रयोग समप्रायिक है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions