निम्नलिखित संघ राज्यक्षेत्रों में से किस एक में, महिला साक्षरता दर सर्वोच्च है ?

A

चण्डीगढ़

B

लक्षद्वीप

C

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह

D

पुदुचेरी

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा संघशासित प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल 32 किमी है । इसकी राजधानी कावारत्ती है । यह अरब सागर में स्थित एक द्वीप समूह है । वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुल सात संघशासित प्रदेशों की महिला साक्षरता दर में लक्षद्वीप सबसे आगे है । लक्षद्वीप की साक्षरता दर 92.28% है ।
जिसमें पुरुष साक्षरता दर 96.11 % तथा महिला साक्षरता 88.25% है । अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की महिला साक्षरता दर 81.84%, चण्डीगढ़ की 81.38% पुदुचेरी की 81.22% दिल्ली की 80.93%, दमन एवं दीप की 79.59% तथा दादर एवं नागर हवेली की 65.93% है ।

Doubtnut Promotions Banner
|