Doubtnut Promotions Sticky

समस्थानिक एवं समभारिक से आप क्या समझते हो ? उदाहरण सहित समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

समस्थानिक-एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न होती हैं, समस्थानिक कहलाते हैं। इस प्रकार के तत्वों (समस्थानिकों) के परमाणु क्रमांक, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन संख्या तथा रासायनिक गुण समान होते हैं तथा द्रव्यमान संख्या, न्यूट्रॉन संख्या तथा भौतिक गुण भिन्न होते हैं, जैसे-हाइड्रोजन के तीन तथा क्लोरीन के दो समस्थानिक ज्ञात हैं।
हाइड्रोजन- 1H1ि,,1H2ि1H3ि
क्लोरीन- 17Cl3517Cl37
समभारिक-विभिन्न तत्वों के वे परमाणु जिनके द्रव्यमान अंक समान तथा परमाणु क्रमांक भिन्न होते हैं, समभारिक कहलाते हैं। समभारिक परमाणु क्रमांक, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन संख्या तथा रासायनिक गुणों में भिन्नता रखते हैं। ये केवल द्रव्यमान अंक समान रखते हैं उदाहरणार्थ, 18Ar40,19K40 20Ca40 समभारिक हैं। इनके द्रव्यमान अंक समान परन्तु परमाणु क्रमांक 18, 19 व 20 भिन्न-भिन्न हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions