Doubtnut Promotions Sticky

मेण्डेलीफ की आवर्त-सारणी के किन्हीं दो गुणों एवं दो दोषों का उल्लेख कीजिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मेण्डलीफ के अनुसार, "तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवरती फलन होते हैं।"
मेण्डलोफ की आवर्त सारणी के प्रमुख दोष निम्न हैं-
(1) हाइड्रोजन की स्थिति-हाइड्रोजन का आवर्त सारणी में कोई निश्चित स्थान नहीं। इसे पहले और सातवे दोनों समूहों में रखा गया है।
( 2) समस्थानिकों का स्थान-एक ही तत्व के सभी समस्थानिकों को एक ही समूह में माना गया है, जबकि इनके परमाणु भार अलग अलग हैं।
(3) आठवें समूह का उपवर्गीकरण न होना-मेण्डलीफ आवर्त तालिका में आठवें समूह के अतिरिक्त सभी का उपवर्गीकरण किया गया है।
(4) तत्त्वों की व्यवस्था में विसंगतियाँ-परमाणु भारों का क्रम सही नहीं हैं। Ar (39.94) को K (39.10) से पहले रखा गया है। विभिन्न गुण वाले तत्वों को एक ही समूह में रखा गया है। जैसे-Cu, Ag, Au को Li, Na, K के साथ रखा गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions