Doubtnut Promotions Sticky

चित्र  में 20 किग्रा द्रव्यमान तथा 20 सेमी त्रिज्या के गतिपालक पहिये की परिधि पर नगण्य द्रव्यमान वाली एक डोरी लपेटी गयी है। डोरी पर 25 न्यूटन का एक बल लगाया जाता है। गतिपालक पहिया एक घर्षण रहित क्षैतिज धुरी पर लगा है। गणना कीजिए : (i) पहिये का कोणीय त्वरण, (ii) डोरी के 2 मीटर खुलने तक बल द्वारा किया गया कार्य, (iii) डोरी के 2 मीटर खुलने पर पहिये की गतिज ऊर्जा।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, M = 20 किग्रा, R = 20 सेमी = 0.2 मीटर, F = 25 न्यूटन।
(i) पहिये का अपनी ज्यामितीय अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण I==12MR2
=12×20×(0.2)2=0.4ि 2
पहिये पर आरोपित बल आघूर्ण τ=FR=25×0.2=5 न्यूटन मीटर
चूँकि τ=Iα
पहिये का कोणीय त्वरण α=τI=50.4=12.5ि/2
(ii) डोरी के 2 मीटर तक खुलने में बल द्वारा किया गया कार्य = बल x विस्थापन =25×2=50 जूल।
(iii) यदि पहिया विरामावस्था से प्रारम्भ करता है तो डोरी के 2 मीटर तक खुलने में पहिए का कोणीय विस्थापन
θ= ि ि=20.2=10 रेडियन
यदि पहिये द्वारा प्राप्त कोणीय वेग ω है, तो समीकरण ω2=ω20+2αθ से,
ω2=0+2×12.5×10=250ω=250=15.81 रेडियन/सेकण्ड।
तब पहिये की गतिज ऊर्जा E=12Iω2
= 1/2 xx 0.4 xx 250 = 50 जूल।
स्पष्ट है कि पहिये द्वारा प्राप्त गतिज ऊर्जा = बल द्वारा किया गया कार्य, क्योंकि यहाँ घर्षण नगण्य है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions

Similar Questions