Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा कारण सहित उत्तर दीजिए कि इनमें कौन-सा सत्य है और कौन-सा असत्य है।
(a) लोटनिक गति करते समय घर्षण बल उसी दिशा में कार्यरत् होता है जिस दिशा में पिण्ड का द्रव्यमान केन्द्र गति करता है।
(b) लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिन्दु की तात्क्षणिक चाल शून्य होती है।
(c) लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिन्दु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य होता है।
(d) परिशुद्ध लोटनिक गति के लिए घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य शून्य होता है।
(e) किसी पूर्णतः घर्षणरहित आनत समतल पर नीचे की ओर गति करते पहिए की गति फिसलन गति (लोटनिक गति नहीं) होगी।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) असत्य, क्योंकि घर्षण बल, द्रव्यमान केन्द्र की गति की दिशा के विपरीत लगता है।
(b) सत्य, क्योंकि लोटनिक गति के दौरान, यह कल्पना की जा सकती है कि वस्तु सतह के सम्पर्क में आने वाले बिन्दु से जाने वाली अक्ष के परितः लोटनिक गति कर रही है। अतः इसकी तात्क्षणिक चाल शून्य होती है।
(c) असत्य, क्योंकि लोटनिक गति करते समय, तात्क्षणिक त्वरण शून्य नहीं होता है।
(d) सत्य, क्योंकि परिशुद्ध लोटनिक गति में घर्षण शून्य हो जाता है। अतः घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य शून्य होता है। ltbr (e) सत्य, क्योंकि लोटनिक गति स्पशीय घर्षण बल द्वारा उत्पन्न, बल आघूर्ण, द्वारा उत्पन्न होती है। अतः घर्षण रहित आनत तल के लिए, घर्षण बल शून्य है इसलिये पहिये की गति फिसलन गति (लोटनिक गति नहीं) है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions