Doubtnut Promotions Sticky

अवतल दर्पण की फोकस दूरी (f) और वक्रता-त्रिज्या (R) में सम्बन्ध (f=R2) स्थापित कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

M1M2 अवतल (गोलीय) दर्पण, P = ध्रुव, F=फोकस बिन्दु, C = वक्रता केन्द्र, AB = आपतित किरण, BD=परावर्तित किरण,BC=अभिलम्ब, i = आपतन कोण एवं r=परावर्तन कोण है।
परावर्तन के नियम से,
i=r …(1)
BCF में ,
BCF=CBF
या i=r
अतः BF=CF ....(2)
[ त्रिभुज में बराबर कोणों के सामने की भुजाएँ भी बराबर होती हैं।]
छोटे द्वारक के गोलीय दरपंण में बिन्दु ध्रुव P के निकट होता है, अत:
BF=PF (लगभग) ....(3)
समी. (2) व (3) से, PF=CF=f एवं PC=PF+CF
R=f+f
अतः R=2f
अथवा f=R2 यही अभीष्ट सम्बन्ध है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions