Doubtnut Promotions Sticky

15 किग्रा संहति का कोई गुटका किसी लम्बी ट्रॉली पर रखा है गुटके तथा ट्रॉली के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 018 है । ट्रॉली विरामावस्था से 20 सेकण्ड तक 05 /2 के त्वरण होकर एकसमान वेग से गति करने लगती है धरती पर स्थिर खड़े किसी प्रेक्षण को गुटके की गति कैसी प्रतीत होगी, इसकी विवेचना कीजिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, गुटके का द्रव्यमान m=15 किग्रा
गुटके एवं ट्रॉली के बीच घर्षण गुणांक μ=018,
ट्रॉली का त्वरण, a=05 /2 तथा समय t=20 सेकण्ड
चूँकि गुटका ट्रॉली के साथ a त्वरण से गति करता है इसलिये गुटके व ट्रॉली का त्वरण समान होगा ।
गुटके पर लगाया गया बल F=ma
=15×05=75 न्यूटन
गुटके का भार mg लम्बवत प्रतिक्रिया द्वारा संतुलित है ट्रॉली की आगे की गति गुटके पर विपरीत दिशा में बल F'(F'=F=75 ) आरोपित करती है परन्तु घर्षण बल इसकी गति का विरोध करता है तथा गुटके पर कार्यरत घर्षण बल
fs=μR or fs=μmg
=018×15×10
=27 न्यूटन
चूँकि गुटके पर 75 न्यूटन का बल लग रहा है इसलिये गुटके की गति की दिशा में समान 75 न्यूटन का घर्षण बल लगेगा तथा गुटका ट्रॉली पर स्थिर रहेगा ।
अतः धरती पर स्थिर खड़े किसी प्रेक्षण को गुटका, ट्रॉली के सापेक्ष स्थिर प्रतीत होगा ।
जब ट्रॉली 20 सेकण्ड बाद एकसमान वेग से गति करती है, तो ट्रॉली द्वारा गुटके पर लगया गया त्वरण व बल शून्य होंगे । अतः गुटके पर कोई घर्षण बल कार्य करेगा । पुनः धरती पर स्थिर खड़े किसी प्रेक्षण को गुटका ट्रॉली के सापेक्ष स्थिर प्रतीत होगा ।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions