Doubtnut Promotions Sticky

संकेतन 3 7 Li का क्या अर्थ है ? (a) इसके नाभिक के द्रव्यमान की गणना किग्रा में कीजिए | (b) यदि प्रोटॉन का द्रव्यमान = 1.6725 × 10 - 27 किग्रा, न्यूट्रॉन का द्रव्यमान = 1.6748 × 10 - 27 किग्रा तथा 3 7 Li नाभिक का वास्तविक द्रव्यमान 6.9357 amu है तो द्रव्यमान क्षति की गणना कीजिए | (दिया है: 1 amu = 1.66 × 10 - 27 किग्रा)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी नाभिक के संकेत ( Z ) A X में Z परमाणु क्रमांक (= नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या) तथा A द्रव्यमान संख्या (= नाभिक में उपस्थित कुल प्रोटॉनों व न्यूट्रॉनों की संख्या) व्यक्त करता है | अत: संकेतन 3 7 Li का अर्थ है की लिथियम के नाभिक में 3 प्रोटॉन हैं तथा ( 7 - 3 ) = 4 न्यूट्रॉन हैं |
(a) अब नाभिक का सम्पूर्ण द्रव्यमान = (प्रोटॉनों की संख्या × एक प्रोटॉन का द्रव्यमान) + (न्यूट्रनों की संख्या × एक न्यूट्रॉन का द्रव्यमान)
= ( 3 × 1.6725 × 10 - 27 किग्रा ) + ( 4 × 1.6748 × 10 - 27 किग्रा )
= ( 5.0175 + 6.6992 ) × 10 - 27 किग्रा
= 11.7167 × 10 - 27 किग्रा |
(b) नाभिक का वास्तविक द्रव्यमान = 6.9357 amu (दिया है)
चूँकि 1 amu = 1.66 × 10 - 27 किग्रा
नाभिक का वास्तविक द्रव्यमान = 6.9357 × 1.66 × 10 - 27 किग्रा
= 11.513262 × 10 - 27 किग्रा
अत: द्रव्यमान क्षति Δ m = नाभिक के न्यूक्लिऑनों का कुल द्रव्यमान - नाभिक का वास्तविक द्रव्यमान
= 11.7167 × 10 - 27 - 11.513262 × 10 - 27
= 0.20438 × 10 - 27 किग्रा
या Δ m = 2.03438 × 10 - 28 किग्रा |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions