Doubtnut Promotions Sticky

सदिश वियोजन से क्या तातपर्य है? किसी सदिश को दो परस्पर लंबवत घटकों में किस प्रकार वियोजित किया जाता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सदिश का वियोजन : यह सदिशों को जोड़ने की विपरीत क्रिया है| "किसी सदिश को दो या दो से अधिक ऐसे सदिशों में वियोजित करना जिनका परिणामी दिए हुए सदिश के तुल्य होता है, सदिश वियोजन कहलाता है| "वियोजित सदिश दिए हुए सदिश के अवयव कहलाते है|
यदि दिए गए सदिश के अवयव परस्पर लंबवत होते है, तो वे समकोणिक घटक कहलाते है|
ocr_image
चित्रानुसार एक सदिश R को दो परस्पर लंबवत घटकों में वियोजित करना है| इसके लिए मूल बिंदु O से दो परस्पर लंबवत अक्ष OX तथा OY खींचते है| फिर सदिश R के शीर्ष B से OX तथा OY अक्षों पर लम्ब डालते है| माना ये लंबन इन अक्षों को क्रमश: A तथा C पर काटते है| अतः सदिश OA=Rx , दिए गए सदिश R को क्षैतिज (X-दिशा) में घटक है तथा सदिश OC=Ry, दिए गए सदिश का ऊधर्वाधर (Y-दिशा में) घटक है| इस प्रकार
R=Rx+Ry
माना X तथा Y अक्षों के अनुदिश एकांक सदिश ˆiˆj है, तो Rx=ˆiRx तथा Ry=ˆjRy
तब R=ˆiRx+ˆjRy
AOB से, cosθ=OAOB=RxR या Ry=Rsinθ

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions