Doubtnut Promotions Sticky

दर्शाइए कि कणों के किसी निकाय का द्रव्यमान-केन्द्र इस प्रकार गति करता है जैसे कि निकाय का सम्पूर्ण द्रव्यमान, द्रव्यमान-केन्द्र पर संकेंद्रित हो तथा सभी बाह्य बल इसी पर लगाए गये हों।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

द्रव्यमान-केन्द्र की गति - माना किसी निकाय में n कण है जिनके द्रव्यमान m1,m2,...mn है तथा एक निश्चित बिंदु के सापेक्ष स्थिति वेक्टर क्रमशः r1,r2,....rn है।
माना इन कणों पर प्रतिवेश द्वारा आरोपित बाह्य बल F1,F2,.....,Fn लगे है। निकाय के द्रव्यमान-केन्द्र का स्थिति वेक्टर
rCM=m1r1+m2r2+....+mnrnm1+m2+...+mn
rCM=1M(m1r1+m2r2+....+mnrn)
समय के सापेक्ष अवकलन करने पर,
drCMdr=1M(m1dr1dt+m1dr2dt+...+mndrndt)
vCM=1M(m1v1+m2v2+...+mnvn) ...(1)
जहाँ vCM= द्रव्यमान-केन्द्र का वेग है।
समीकरण (1 ) का समय के सापेक्ष अवकलन करने पर,
dvCMdt=1M(m1dv1dt+m2dv2dt+...+mndvndt)
या aCM=12(m1a1+m2a2+...+mnan)
या M.aCM=m1a1+m2a2+...+mnan ...(2)
जहाँ aCM= द्रव्यमान-केन्द्र का त्वरण है।
समीकरण (2 ) में न्यूटन का द्वितीय नियम लगाने पर,
M.aCM=F1+F2+....+Fn
M.aCM=Fext ...(3)
स्पष्ट है कि कणों की किसी निकाय का द्रव्यमान-केन्द्र इस प्रकार गति करता है मानो कि निकाय का सम्पूर्ण द्रव्यमान, द्रव्यमान-केन्द्र पर संकेन्द्रित हो तथा सभी 'बाह्य' बल इसी पर लगाये गये हों ।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions