Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी की घूर्णन गति का g पर क्या प्रभाव पड़ता है ? गणितीय गणना द्वारा समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
पृथ्वी की घूर्णन गति का g पर प्रभाव -
गणितीय गणना - माना m द्रव्यमान की वस्तु P पृथ्वी तल पर है तथा पृथ्वी अपनी अक्ष पर ω कोणीय वेग से घूम रही है, तो यह वस्तु भी कोणीय वेग ω से वृत्तीय मार्ग में घूमेगी। इस वृत्त की त्रिज्या r = AP है। इसके लिए आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल Fc=mω2r होगा।
Fc का पृथ्वी के केंद्र O की ओर घटक =mω2rcosλ
यह घटक वस्तु पर लगने वाले गुरुत्वीय बल FG=mg से प्राप्त होगा।
माना आभासी गुरुत्वीय त्वरण g' है, तो पृथ्वी तल पर वस्तु का लगने वाला आभासी गुरुत्वीय बल
mg'=mgmω2rcosλ
परन्तु चित्र से, AP=OPcosλ या r=Rcosλ
अतः mg'=mgmω2Rcos2λ
या g'=gω2Rcos2λ
उपर्युक्त गणना से स्पष्ट है कि पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण g के मान में कमी आ जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions