Doubtnut Promotions Sticky

आदर्श गैस के लिए अणुगति सिद्धांत की परिकल्पनाओं को लिखिए तथा उसके द्वारा आरोपित दाब के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(1) गैस के सभी अणु एक-जैसे, दृढ़, पूर्णतः प्रत्यास्थ और अतिसूक्ष्म गोलाकार कण होते है |
(2) गैस के अणु निरंतर अनियमित गति करते रहते है, लेकिन फिर भी सम्पूर्ण आयतन में अणुओं का वितरण एकसमान बना रहता है |
(3) गैस के अणु परस्पर तथा बर्तन की दीवारों से टकराते रहते है | टककरें पूर्णतः प्रत्यास्थ होती है | दो लगातार टककरो के बीच ये सरल रेखा में गति करते है | (4) दो अणुओं की तककर में लगा समय अणुओं द्वारा दो क्रमागत टककरो के बीच चली गई दुरी में लगे समय की तुलना में नगण्य होता है |
(5) अणु बिंदु द्रव्यमान होते है अर्थात इनके द्वारा घेरा गया स्थान नगण्य होता है |
(6) गैस के अणु एक-दूसरे पर आकर्षण या प्रतिकर्षण कोई बल आरोपित नहीं करते है |
(7) अणुओं की गति पर गुरुत्वाकर्षण बल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, क्योकि गैस के अणुओं का वेग अत्यधिक एवं द्रव्यमान बहुत कम होता है |
गैस द्वारा आरोपित दाब - माना एक खोखले घनाकार बर्तन जिसकी प्रत्येक भुजा/ है, में आदर्श गैस का एक निश्चित द्रव्यमान भरा है | गैस के प्रत्येक अणु का द्रव्यमान m तथा अणुओं की संख्या n है | माना कोई एक अणु किसी क्षण v1वेग से गतिमान है जिसकी X Y व Z अक्षो की दिशाओं में घटक क्रमशः v1xv1vv1v है | अतः
अणु द्वारा दीवार ABCD से दो कर्मांगत टककरो में लगा समय =2l/v1x
तथा दीवार ABCD पर 1 सेकंड में अणु की टककरो की संख्या =v1x/2l
अतः अणु द्वारा दीवार ABCD को 1 सेकंड में दिया गया संवेग =2mv1x×v1x2l
न्यूटन के नियमानुसार अणु द्वारा दीवार ABCD को दिया गया यह संवेग (1 सेकंड में दिया गया संवेग) अणु द्वारा दीवार पर आरोपित बल के बराबर होगा | अतः
अणु द्वारा दीवार ABCD पर लगाया गया बल = mv21x2l
इसी प्रकार, सभी n अणुओं जिनके वेगो के X अक्ष के समांतर घटक v1x,v2x.....vnx है के द्वारा दीवार ABCD पर लगाया गया बल
Fx=ml(v21y+v22y+v23y+........v2ny)
तथा दाब Px=ml3(v21z+v22z+v23z+....vnz2)
(l2=ABCD दीवार का क्षेत्रफल )
इसी प्रकार, दीवार CBGF पर लगने वाला दाब Py तथा दीवार CDEF लगने वाला दाब Pz हो, तो
Py=ml3(v21z+v22z+v23z+....vnz2)
तथा Pz=ml3(v21z+v22z+v23z+....vnz2)
परन्तु व्यवहार में वर्त्तन में बंद गैस का सभी दिशाओं में दाब समान होता है अर्थात Px=Py=Pz=P (माना )
अतः P=13(Px+Py+Pz)
P=13mnV(v21+v22+v23+..........v2nn)(l3=V3 बर्तन का आयतन)
लेकिन v21+v22+v23+.....+v2nn=v2 अणुओं का वर्ग-माध्य वेग है,
अतः P=13mnVv2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions