Doubtnut Promotions Sticky

मेण्डलीव की आवर्त सारणी के उपयोग लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मेण्डलीव की आवर्त सारणी की उपयोगिता -
(1) तत्वों के अध्ययन में सहायक- आवर्त सारणी में वर्गो के समान गुण वाले तत्व तथा आवर्त में तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन होता है| एक वर्ग के समान्य गुणों की जानकारी होने पर उस वर्ग के सभी तत्वों के सामान्य गुणों को बताया जा सकता है|
(2) नये तत्वों की खोज में सहायक - मेण्डलीव ने मूल आवर्त सारणी में अज्ञात के लिये खाली स्थान छोड़ दिये थे किन्तु इन स्थान पर होने वाले तत्वों की उसने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी| बाद में जब इन तत्वों की खोज हुई थी तो इन तत्वों के गुण लगभग वही पाये गये जिनके मेण्डलीव ने पहले ही भविष्यवाणी की थी| स्कैण्डियम, गैलियम , जर्मेनियम तत्वों की खोज मेण्डलीव की भविष्यवाणी के आधार पर हुई|
(3) अनेक तत्वों के परमाणु द्रव्यमान ज्ञात करने में - किसी तत्व की आवर्त सारणी में स्थिति के आधार पर उसकी संयोजकता ज्ञात की जा सकती है| संयोजकता को उस तत्व के सही तुल्यांकी द्रव्यमान से गुणा करने से तत्व का सही परमाणु द्रव्यमान ज्ञात कर सकते है|
परमाणु द्रव्यमान = तुल्यांकी द्रव्यमान × संयोजकता
(4) अनुसंधान में सहायक - मेण्डलीव की आवर्त सारणी के अवलोकन मात्र से किसी तत्व का दूसरे तत्व के प्रति व्यवहार का अनुमान लगाया जा सकता है| यह ज्ञान तथा जानकारी अनेक अनुसंधान में सहायक है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions