Doubtnut Promotions Sticky

अनुनाद क्या है ? उदाहरण सहित समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी अणु को केवल एक ही संरचना द्वारा पूर्ण रूप से व्यक्त न किया जा सके अपितु अणु के अभिलाक्षणिक गुणों की व्याख्या दो या दो से अधिक विभिन्न संरचनाओं द्वारा की जाये तो इन सभी संभावित संरचना सूत्र को कैनोनिकल सूत्र कहते है तथा इस घटना को अनुनाद कहते है तथा इन सभी कैनोनिकल संरचना सूत्र का मध्यवर्ती सूत्र लिखने पर जो संरचना प्राप्त होती है , उसे अनुनादी संकर कहते है। विभिन्न अनुनादी सूत्रों को उनके बीच का चिन्ह लगाकर प्रदर्शित किया जाता है।
अनुनाद संरचनाओं का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता। वास्तव में अनुनाद का सिद्धांत एक काल्पनिक सिद्धांत है। अनुनाद के फलस्वरूप यौगिक की ऊजा में कमी आती है तथा स्थायित्व में वृद्धि होती है। अनुनाद संकर की ऊर्जा हमेशा विभिन्न अनुनाद संरचनाओं की ऊर्जा से कम होती है।
उदाहरण - कार्बन डाइऑक्साइड को सामान्यतः निम्न सूत्र द्वारा प्रदर्शित करते है -
O=C=O
इस सूत्र के आधार पर O व C के मध्य बंध लम्बाई 122Å होनी चाहिये किन्तु वास्तविक बंध लम्बाई 115Å होती है जो कि द्विबंध और त्रिबंध के बीच में है तथा CO2 के बनने की संभवन ऊष्मा 300 kcal/mol होनी चाहिये किन्तु वास्तविक संभवन ऊष्मा 310 kcal/mol है। अतः CO2 के दो सूत्र हो सकते है।
O=C=OO+COOCO+
अनुनाद के अन्य उदाहरण - कार्बोनेट आयन
ocr_image
अनुनाद के लिये आवश्यक शर्तें - (1) विभिन्न अनुनादी संरचनाओं में विभिन्न परमाणु की स्थिति लगभग समान रहनी चाहिय। केवल उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में परिवर्तन हो सकता है।
(2) सभी कैनोनिकल सूत्रों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होनी चाहिये।
(3) सभी संरचनाओं की ऊर्जा लगभग समान होनी चाहिये।
(4) बंध कोण और बंध लम्बाई भी सभी सूत्रों की लगभग बराबर होनी चाहिये।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions