Doubtnut Promotions Sticky

कैल्सियम ऑक्साइड बनाने की विधि, रासायनिक गुण तथा उपयोग लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

चूने के पत्थर को गर्म करके कैल्सियम ऑक्साइड बनाते हैं।
CaCO3ΔCaO+CO2
यह अभिक्रिया उत्क्रमणीय है। अतः चूना प्राप्त करने हेतु CO2 को जल्दी-जल्दी-हटाते रहना आवश्यक है। अभिक्रिया का ताप 900C होना चाहिये क्योंकि अधिक ताप पर मिट्टी और चूने की अभिक्रिया से गलनीय सिलिकेट बन जाता है। भट्ठी में बाजू से दो अंगीठियों में कोयला जलाया जाता है। ऊपर से धीरे-धीरे चूने का पत्थर डालते रहते हैं, जो नीचे आते-आते अपघटित हो जाता है। CO2 गैस ऊपरी भाग से बाहर निकलती है। इसे द्रवित कर सिलेण्डरों में भर लिया जाता है।
ocr_image
रासायनिक गुण-(1) नम वायु से नमी तथा CO2 सोखकर Ca(OH)2 तथा CaCO3 बनाता है।
(2) यह एक प्रबल क्षारीय ऑक्साइड है जो अम्लों के साथ अभिक्रिया कर लवण बनाता है।
CaO+3HClCaCl2+H2O
CaO+SiO2CaSiO3
(3) अमोनियम लवणों के साथ गर्म करने पर NH3 गैस बनती है।
2NH4Cl+CaOCaCl2+H2O+2NH3
(4) कार्बन और कैल्सियम ऑक्साइड को गर्म करने से CaC2 प्राप्त होता है।
CaO+3CΔCaC2+CO
उपयोग-(1) धातुकर्म के गालक के रूप में, (2) ऐल्कोहॉल तथा गैसों को सुखाने में, (3) लाइम लाइट उत्पन्न करने के लिये, (4) कोल गैस को शुद्ध करने में, (5) कागज बनाने में।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions