Doubtnut Promotions Sticky

g तथा G में संबंध समझाइये तथा सिद्ध कीजिये कि गुरुत्वीय त्वरण का मान वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

माना पृथ्वी गोल है जिसका द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R है। इसकी सतह पर m द्रव्यमान की कोई वस्तु रखी है। माना पृथ्वी का संपूर्ण द्रव्यमान उसके केन्द्र पर केन्द्रित है अतः न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से पृथ्वी द्वारा वस्तु पर लगाया गया बल
ocr_image
F=GM.mR2 .....(1)
परन्तु न्यूटन के द्वितीय नियमानुसार,
बल = द्रव्यमान x त्वरण से,
पृथ्वी द्वारा m द्रव्यमान की वस्तु पर लगाया गया बल
F = mg ....(2)
अब समी. (1) तथा (2) से,
mg=GMmR2
अतः g=GMR2 ...(3)
यही G तथा 8 में अभीष्ट संबंध है।
इससे स्पष्ट है कि गुरुत्वीय त्वरण का मान वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions