Doubtnut Promotions Sticky

ग्रहों की गति सम्बन्धी केपलर के नियमों को लिखिए तथा समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
ग्रहों की गति सम्बन्धी केपलर के नियम निम्नलिखित हैं -
प्रथम नियम- “प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों ओर एक दीर्घवृत्तीय कक्ष में परिभ्रमण करता है। सूर्य दीर्घवृत्त के एक फोकस पर स्थित रहता है।" इस नियम को कक्षों का नियम कहते हैं।
द्वितीय नियम- “ग्रह को सूर्य से मिलाने वाली रेखा समान समय अन्तरालों में समान क्षेत्रफल तय करती है। दूसरे शब्दों में, ग्रहों की क्षेत्रीय चाल सदैव नियत रहती है। इस नियम को क्षेत्रफल का नियम कहते हैं।
यदि कोई ग्रह दिये गये समयान्तराल में A से B . । तक जाता है तथा उतने ही समयान्तराल में C से D तक .. जाता हो, तो इस नियम के अनुसार,
क्षेत्रफल ASB = क्षेत्रफल CSD , जहाँ S सूर्य की स्थिति है।
तृतीय नियम–“सूर्य के चारों ओर किसी ग्रह के परिभ्रमण काल का वर्ग सूर्य से उस ग्रह की औसत दूरी के घन के अनुक्रमानुपाती होता है। इस नियम को परिभ्रमण काल का नियम कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions