Doubtnut Promotions Sticky

पलायन वेग किसे कहते हैं ? पृथ्वी तल से किसी पिण्ड के पलायन वेग के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पलायन वेग-पलायन वेग वह न्यूनतम वेग है जिससे किसी पिण्ड को पृथ्वी की सतह के ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है, पृथ्वी पर वापस नहीं आता।
मानलो पृथ्वी का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R है। किसी क्षण पर m द्रव्यमान का एक पिण्ड पृथ्वी के केन्द्र से x दूरी पर स्थित है।
ocr_image
पृथ्वी द्वारा m द्रव्यमान के पिण्ड पर आरोपित बल
F=GMmx2
इस गुरुत्वीय बल के विरुद्ध पिण्ड को dx दूरी तक ले जाने में किया गया कार्य
dW=Fdx=GMmx2dx
अतः पिण्ड को पृथ्वी की सतह (x=R) से अनन्त दूरी (x = ) तक ले जाने में किया गया कुल कार्य
W==RFdx
=RGMmx2dx
=GMmintR1x2dx
=GMm[x11]R
=GMm(11R)=GMmR
यदि पिण्ड का पलायन वेग v हो, तो
पिण्ड की प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा =12mv2
अब पलायन वेग जनित गतिज ऊर्जा = वस्तु को गुरुत्वीय क्षेत्र से बाहर ले जाने में किया गया कार्य
12mv2=GMmR
v2=2GMR
v=2GMR ...(1)
किन्तु g=GMR2
GM'=gR2
समी. (1) में मान रखने पर,
v=2gR2R
v=2gR ही अभीष्ट व्यंजक है। .....(2)
समी. (2) में m नहीं है। अतः पलायन वेग का मान पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions