Doubtnut Promotions Sticky

गैसों के अणुगति सिद्धान्त के मुख्य अभिग्रहीतो को लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गैसों के अणुगति सिद्धान्त के मुख्य अभिगृहित निम्नलिखित है-
(i) प्रत्येक गैस छोटे- छोटे कणों से मिलकर बनी होती, है जिन्हे अणु कहते है।
(ii) किसी गैसे के अणु दृढ़ पूर्णतः प्रत्यास्थ (Perfectly elastic ), गोलाकार व सभी प्रकार से एकसमान होता है ।
(iii) अणुओं का आकार अन्तराणुक अंतराल की तुलना में नगण्य होता है।
(iv) ये अणु सभी सम्भव वेग से सभी सम्भव दिशाओं में अनियमित गति करते है।
(v) ये अणु बर्तन के दीवारों से टकराते रहते है। टक्कर से गैस का आयतन नहीं बदलता अर्थात गैस के प्रति एकांक आयतन में अणुओं की संख्या स्थिर रहती है।
(vi) दो अणुओं की टक्कर पूर्णतः प्रत्यास्थ होती है। टक्कर का समय उनके मध्य आकर्षण या प्रतिकर्षण बल नहीं लगता।
(vii) दो अणुओं की टक्कर क्षणिक होती है अर्थात टक्कर का समान उनके द्वारा स्वत्रंतापूर्णक चलने में लिए गये समय की तुलना में नगण्य होता है।
(viii) दो क्रमिक टक्करों के बीच अणु एकसमान वेग से सरल रेखा में गति करते है। दो क्रमिक टक्करों के बीच किसी अणु द्वारा तय की गयी दुरी को मुक्त पर (Free path) कहते है। सभी अणुओं के मुक्त पथ के औसत को माध्य-मुक्त-पथ (Mean free path) कहते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions