Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में समझाइए की रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या क्यों नहीं कर सकता है ? रदरफोर्ड द्वारा परमाणु के किस महत्वपूर्ण भाग की खोज की गयी ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस परमाणु मॉडल के अनुसार प्रत्येक इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर वृत्तीय कक्षा में परिक्रमा करता है। अतः प्रत्येक इलेक्ट्रॉन में अभिकेन्द्र त्वरण होता है किन्तु त्वरित आवेश (इलेक्ट्रॉन) सदैव विद्युत चुम्बकीय तरंगे उत्सर्जित करता है। अतः नाभिक के चारों ओर घूमते हुए इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा कम होती जाएगी जिससे वृत्तीय मार्ग की त्रिज्या कम होती जाएगी और इलेक्ट्रॉन सर्पिलाकार मार्ग में घूमते हुए अंत में नाभिक में गिर जाऍंगे । इस प्रकार परमाणु स्थाई नहीं होगा, किन्तु हम जानते है की परमाणु स्थायी होता है। इस प्रकार रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या नहीं कर सकता।
रदरफोर्ड द्वारा परमाणु के नाभिक की खोज की गई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions