Doubtnut Promotions Sticky

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिये - परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक। समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(1) परमाणु संख्या - किसी तत्व की परमाणु संख्या नाभिक में विधमान प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होती है।
अत: परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या
उदाहरण - सोडियम परमाणु के नाभिक में 11 प्रोटॉनों होते है। अत: इसकी परमाणु संख्या 11 होगी और इसे इस प्रकार लिखते है .11Na
(2) द्रव्यमान संख्या - परमाणु की द्रव्यमान संख्या नाभिक में विधमान न्यूक्लिऑनी की संख्या अर्थात प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या के योग के बराबर होती है।
अत: द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
उदाहरण - सोडियम परमाणु में 11 प्रोटॉन और 12 न्यूट्रॉन होते है अत: इसकी द्रव्यमान संख्या 11+12=23 होगी और इसे .2311Na लिखकर प्रदर्शित करगे।
(3) समस्थानिक - समस्थानिक एक ही तत्व के परमाणु है, जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न -भिन्न होती है।
उदाहरण - हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक होते है।
प्रोटियम .1H1 ड्यूटीरियम .1H2 या D और ट्राइटियम या T
(4) समभारिक - समभारिक वे परमणु है, जिनकी द्रव्यमान संख्या समान लेकिन परमाणु संख्या भिन्न-भिन्न होती है।
उदाहरण - .4018Ar और .4020C समभारिक है।
समस्थानिकों के दो उपयोग निम्न है -
(i) यूरेनियम (U235) का उपयोग परमाणु भट्टी में इधर के रूप में होता है।
(ii) कैंसर के उपचार में कोबाल्ट (Co60) का उपयोग तथा घेंघा रोग के इलाज में आयोडीन (1131) का उपयोग होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions