Doubtnut Promotions Sticky

अवतल दर्पण के कोई तीन उपयोग लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इनके उपयोग निम्नलिखित हैं (i) दाढ़ी या हजामत बनाने में--जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने उसके ध्रुव और मुख्य फोकस के मध्य रखा जाता है तो उसका सीधा तथा आवर्धित (बड़ा) प्रतिबिम्ब बनता है। इस तथ्य का उपयोग दाढ़ी या हजामत बनाने में अवतल दर्पण का उपयोग करके किया जाता है।
(ii) डॉक्टरों द्वारा नाक, कान, गला इत्यादि की जाँच करने में नाक, कान, गला इत्यादि की जाँच करने वाले डॉक्टर, बेल्ट के द्वारा एक अवतल दर्पण सिर पर पहन लेते हैं तथा इस अवतल दर्पण द्वारा प्रकाश को स्थान विशेष पर फोकस कर सूक्ष्म निरीक्षण करते हैं। (iii) टार्च, सर्चलाइट या वाहनों के लैम्पों में परावर्ती के रूप में- अवतल दर्पण प्रकाश किरणों को अभिसरित अर्थात् फोकस कर देता है। इस तथ्य का उपयोग टार्च, सर्चलाईट या वाहनों के लैम्पों में परावर्ती के रूप में किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions