Doubtnut Promotions Sticky

(a) दीर्घ दृष्टि दोष युक्त किसी व्यक्ति का निकट बिंदु नेत्र से 75cm दूर है| उस लेंस की आवश्यक क्षमता क्या होगी जो इस व्यक्ति को नेत्र से 25cm की दुरी पर रखी पुस्तक को पढ़ने योग्य बना देगा|
(b) संशोधक लेंस किस प्रकार उपर्युक्त व्यक्ति की सहायता करता है? क्या लेंस नेत्र के निकट की वस्तुओ को आवर्धित करता है?
(c) उपर्युक्त व्यक्ति आकाश देखे समय अपना चश्मा उतारना चाहता है| स्पष्ट कीजिए ऐसा क्यों है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:+267D


(a) उसे ऐसे लेंस का उपयोग करना चाहिए जो 25cm की दुरी पर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब 75cm की दुरी पर बना दे अर्थात u=25cm तथा v=75cm
लेंस सूत्र 1v1u1f से,
या 175125=1f या 1f=175+125=275
या f=752=375cm
क्षमता P=100f=100752=20075=+267D
(b) संशोधक लेंस (उतल लेंस) 25cm की दुरी पर स्थित वस्तु का आभासी प्रतिबिंब 75cm की दुरी पर बनता है किंतु उसके प्रतिबिंब का कोणीय आकार वही रहता है| इस प्रकार संशोधक लेंस वस्तु को आवर्धित नहीं करता| वास्तव में संशोधक लेंस वस्तु के प्रतिबिंब को नेत्र के निकट बिंदु पर बना देता है जिसे नेत्र लेंस रेटिना पर फोकस कर देता है|
(c) दीर्घ दृष्टि दोष युक्त व्यक्ति का दूर बिंदु अनंत पर होता है| अतः अनंत से आने वाली समांतर किरणे उसकी रेटिना पर फोकस होती है| यदि वह संशोधक लेंस (उत्तल लेंस) लगे चश्मा का उपयोग करते हुए दूर की वस्तुओ (आकाश) को देखता है तो दूर से आने वाली समांतर किरणे रेटिना से पहले फोकसित हो जाएँगी | फलस्वरूप दूरस्थ वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर नहीं बनेगा | अतः दीर्घ दोष युक्त नेत्र वाला व्यक्ति आकाश को देखते समय चश्मा को उतारना चाहता है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions