Doubtnut Promotions Sticky

कोई व्यक्ति ऊर्ध्वाधर तथा क्षैतिज धारियों की कमीज पहने किसी दूसरे व्यक्ति को देखता है| क्षैतिज धारियों की तुलना में ऊर्ध्वाधर धारियों को अधिक स्पष्ट देख पाता है | ऐसा किस दृष्टिदोष के कारण होता है? इस दृष्टिदोष का संशोधन कैसे किया जाता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अबिंदुकता दृष्टिदोष के कारण होता है| नेत्र में इस प्रकार का दोष उत्पन्न होने पर कार्निया और नेत्र लेंस अपवर्ती तंत्र की विभिन्न तलो में वक्रता समान नहीं होती| वर्तमान प्रकरण में ऊर्ध्वाधर तल की वक्रता समान है | अतः ऊर्ध्वाधर धारियाँ स्पष्ट दिखाई देती है| क्षैतिज तल की वक्रता समान नहीं है| अतः क्षैतिज धारियाँ स्पष्ट दिखाई नहीं देती|
इस दोष के निवारण के लिए बेलनाकार लेंसों का उपयोग किया जाता है| इन लेंसों की वक्रता और अक्ष दिशा का चयन उचित प्रकार से किया जाता है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions