Doubtnut Promotions Sticky

किसी परमाणु के नाभिक के चारों ओर परिक्रमण कर रहे इलेक्ट्रॉन के लिए क्लासिकी (रदरफोर्ड) मॉडल परमाणु संरचना की व्याख्या करने में असमर्थ रहता है, क्यों ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परमाणु के क्लासिकी मॉडल के अनुसार नाभिक के चारों ओर वृतीय गति करने वाले इलेक्ट्रॉन में अभिकेंद्र त्वरण होता है | त्वरित इलेक्ट्रॉन विद्युत् चुंबकीय तरंगें उत्सर्जित करता है | अतः इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा कम होती जाएगी जिससे वृतीय मार्ग की त्रिज्या भी कम होती जाएगी और इलेक्ट्रॉन सर्पिलाकार मार्ग में घूमते हुए अंत में नाभिक में गिर जाएगा | इस प्रकार परमाणु स्थायी नहीं होगा | किन्तु हम जानते हैं कि परमाणु स्थायी होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions