Doubtnut Promotions Sticky

परागकण हानिप्रद व लाभप्रद दोनों ही होते हैं, समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परागकण नर जननांब से संबंधित हैं इसी से नर युग्मक बनते हैं। परागकणों के कारण ज्वर तथा विभिन्न प्रकार के पराग एलर्जी रोग उत्पन्न हो जाते हैं। उराहरणार्थ, चीनोपोडियम व कांग्रेस घास तथा ज्वार ये सभी मानव में एलर्जी रोग उत्पन्न करते हैं। वर्तमान में परागकण अध्ययन हेतु विज्ञान की एक पृथक शाखा परागकण विज्ञान है। भारत में आयातित गेहूं के साथ कांग्रेस या गाजर घास आकर सर्वव्यापी हो चुका है जो मानव में दमा तथा श्वसनी शोथ उत्पन्न करता है। पार्थेनियम पौधा छोटे छोटे श्वेत पुष्पों वाला होता है जो वर्षा के दिनों में घरों के आस पास बहुतायत से उग जाता है।
उपर्युक्त हानिप्रद प्रभावों‌ के अतिरिक्त ये लाभप्रद भी हैं। अन्य पौधों के परागकण पोषण से भरपूर होते हैं। हाल कुछ ही वर्षों से आहार संपूरकों के रूप में पराग गोलियों के लेने का प्रचलन बढ़ा है। पश्‍चिमी देशों में तो भारी मात्रा में पराग उत्पाद गोलियों एवं सीरप के रूप में बाजारों में उपलब्ध है। यह बताया गया है कि पराग की गोलियां खिलाड़ियों तथा धावक अश्वों (घोड़ों) की कार्यदक्षता को बढ़ती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions