Doubtnut Promotions Sticky

2mm त्रिज्या की वर्षा की कोई बूँद 500 m की ऊँचाई से पृथ्वी पर गिरती है । यह अपनी आरंभिक ऊँचाई के आधे हिस्से तक ( वायु के श्यान प्रतिरोध के कारण ) घटते त्वरण के साथ गिरती है और अपनी अधिकतम ( सीमांत ) चाल प्राप्त कर लेती है और उसके बाद एकसमान चाल से गति करती है । वर्षा की बूँद पर उसकी यात्रा के पहले व दूसरे अर्ध भागों में गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा ? यदि बूँद की चाल पृथ्वी तक पहुँचने पर 10 m s - 1 हो तो संपूर्ण यात्रा में प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, वर्षा की बूँद की त्रिज्या r = 2 मिमी = 2 × 10 - 3 मीटर, पृथ्वी तक पहुँचने पर बूँद की चाल v = 10 मीटर/सेकण्ड, प्रत्येक आधे हिस्से में तय दुरी, s = 500 2 = 250 मीटर|
जल का घनत्व ρ = 10 3 किग्रा/मीटर 2 तथा बूँद को गोलाकार मानते हैं
तो वर्षा की बूँद का द्रव्यमान m = आयतन × घनत्व
m = 4 3 π r 3 × ρ = 4 3 × 3.14 × ( 2 × 10 - 3 ) 3 × 10 3
= 3.35 × 10 - 5 किग्रा
वर्षा की बूँद पर गुरुत्वीय बल, F = m g
= 3.35 × 10 - 5 × 9.8 = 3.28 × 10 - 4 न्यूटन
प्रत्येक आधे हिस्से में गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य बराबर होगा, क्योंकि विस्थापन तथा बल समान हैं|
W = m g s = 3.28 × 10 - 4 × 250
= 0.082 जूल
प्रत्येक आधे हिस्से में गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कुल कार्य
W g = 2 × W = 2 × 0.082 = 0.164 जूल
चूँकि बूँद की प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा शून्य है इसलिए पृथ्वी पर पहुँचने पर उसकी गतिज ऊर्जा
K = 1 2 m v 2 = 1 2 × ( 3.35 × 10 - 5 ) × ( 10 ) 2
= 1.675 × 10 - 3 जूल
गतिज ऊर्जा में परिवर्तन Δ K = 1.675 × 10 - 3 जूल ( प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा शून्य है)
यदि प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य W r है तो
गतिज ऊर्जा में परिवर्तन = गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य + प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य
Δ K = W g + W r
या W r = Δ K - W g
= 1.675 × 10 - 3 - 0.164 = - 0.162 जूल|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions