Doubtnut Promotions Sticky

वास्तविक ट्रांसफॉर्मर में अल्प ऊर्जा क्षय के कोई दों कारण समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ट्रांसफॉर्मर में निम्नलिखित कारणों से अल्प मात्र में ऊर्जा क्षय होता हैं -
(i ) फ्लक्स क्षरण - कुछ फ्लक्स हमेशा क्षरित होता ही रहता है अर्थात क्रोड के खराब अभिकल्पन या इसमें रही वायु रिक्ति के कारण प्राथमिक कुण्डली का पूरा फ्लक्स द्वितीयक कुण्डली से नहीं गुजरता है। प्राथमिक और द्वितीयक कुण्डलियों को एक - दूसरे के ऊपर लपेटकर फ्लक्स क्षरण को कम किया जाता है।
(ii ) कुण्डलनों का प्रतिरोध - कुण्डलियाँ बनाने में लगे हुए तारों का कुछ न कुछ प्रतिरोध होता है और इसलिए इन तारों में उत्पन्न ऊष्मा के कारण ऊर्जा क्षय होता है। उच्च धारा, निम्न वोल्टता कुण्डलनों में मोटे तार क उपयोग करके इनमें होने वाली ऊर्जा क्षय को कम किया जा सकता है।
(iii ) भँवर धाराएँ - प्रत्यावर्ती चुम्बकीय फ्लक्स लौह क्रोड में भँवर धाराएँ प्रेरित करके इसे गर्म देता है। स्तरित क्रोड का उपयोग करके इस प्रभाव को कम किया जाता है।
(iv ) शैथिल्य क्षय - प्रत्यावर्ती चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा क्रोड का चुम्बकन बार - बार उत्क्रमित होता है। इस प्रक्रिया के व्यय होने वाली ऊर्जा क्रोड में ऊष्मा के रूप में प्रकट होती है। कम शैथिल्य क्षय वाले पदार्थ का क्रोड में उपयोग करके इस प्रभाव को कम रखा जाता है।
(नोट - छात्र यहाँ पर अल्प ऊर्जा क्षय के कोई भी दो कारण दे सकते हैं। )

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions