Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए चित्र में विभिन्न आकृतियों के समतल लूप दर्शाये गए है जो चुंबकीय क्षेत्र से बाहर अथवा भीतर की ओर गति कर रहे है। लैंज के नियम का प्रयोग करके प्रत्येक लूप में प्रेरित धारा ज्ञात कीजिये।
नीचे दिए गए चित्र में विभिन्न आकृतियों के समतल लूप दर्शाये गए है जो चुंबकीय क्षेत्र से बाहर अथवा भीतर की ओर गति कर रहे  है। लैंज के नियम का प्रयोग करके प्रत्येक लूप में प्रेरित धारा ज्ञात कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

(i) लूप abc की गति इस प्रकार है की उससे संबद्ध चुंबकीय फ्लक्स में वृद्धि होती है। प्रेरित धारा की दिशा इस प्रकार होगी कि वह इस परिवर्तन का विरोध करेगी। प्रेरित धारा की दिशा वामावर्त दिशा में होगी, अत: धारा द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र लगाए गए क्षेत्र के विपरीत होता है तथा वह लूप में प्लक्स को घटाता है।
(ii) जैसे ही लूप abcd चुंबकीय क्षेत्र से बाहर की ओर गति करता है, उससे संबद्ध फ्लक्स घटता है। यह लूप में धारा को प्रेरित करता है जो कि लूप में चुंबकीय प्लक्स को बढ़ाता है (क्योकि उसे कारण का विरोध करना होता है)। अत: लूप में प्रेरित धारा acba अर्थात दक्षिणावर्त दिशा में प्रवाहित होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions