Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्न ों के उत्तर दीजिए-
(a) किसी वस्तु द्वारा नेत्र पर अंतरित कोण आवर्तक लेंस द्वारा उत्पन्न आभासी प्रतिबिम्ब द्वारा नेत्र पर अंतरित कोण के बराबर होता है| तब फिर किन अर्थों में कोई आवर्धक लेंस कोणीय आवर्धन प्रदान करता है?
(b) किसी आवर्धक लेंस से देखते समय प्रत्येक अपने नेत्र को लेंस से अत्यधिक सटाकर रखता है| यदि प्रेक्षक अपने नेत्र के पीछे ले जाये तो क्या कोणीय आवर्धन परिवर्तित हो जायेगा?
( c) किसी सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता उसकी फोकस दुरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है| तब हमें अधिकाधिक आवर्धन क्षमता प्राप्त करने के लिए कम से कम फोकस दुरी के उत्तल लेंस का उपयोग करने से कौन रोकता है?
(d) किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक लेंस तथा नेत्रिका लेंस दोनों की फोकस दुरी कम क्यों होनी चाहिए?
(e) संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखते समय सर्वोत्तम दर्शन के लिए हमारे नेत्र, नेत्रिका पर स्तिथ न होकर उससे कुछ दुरी पर होने चाहिए| क्यों? नेत्र तथा नेत्रिका के बीच की यह अलप दुरी कितनी होनी चाहिए?

Text Solution
Verified by Experts

(a) यदि प्रतिबिम्ब का निरपेक्ष आकार वास्तु के आकर से बड़ा भी है, तो भी प्रतिबिम्ब का कोणीय आकार वास्तु के कोणीय आकार के समान होता है| कोई आवर्धक लेंस हमारी इस रूप में सहायता करता है यदि आवर्धक लेंस नहीं है तो वास्तु 25 cm से कम दुरी पर नहीं राखी जा सकती, आवर्धक लेंस होने पर हम वास्तु को अपेक्षाकृत बहुत निकट रख सकते है| वास्तु निकट हो तो उसका कोनिया आकर 25 cm दूर रखने की तुलना में कही अधिक होता है| हमारे कोणीय आवर्धन पाने या उपलब्ध करने का यही अर्थ है|
(b) हाँ. यह थोड़ा कम होता है, किउंकि नेत्र पर अंतरित कोण लेंस पर अंतरित कोण से थोड़ा छोटा होता है| यदि प्रतिबिम्ब बहुत दूर हो तो यह प्रभाव नगण्य होता है|
(c ) प्रथम, अत्यंत छोटे फोकस दुरी के लेंसों की घिसाई आसान नहीं है| इससे अधिक महत्त्वपूर्ण बात है की यदि आप फोकस दुरी कम करते है तो इससे विपथन (गोलीय तथा वर्ण) बढ़ जाता है| अतः व्यवहार में, आप किसी सरल उत्तला लेंस से 3 या अधिक की आवर्धन क्षमता नहीं प्राप्त कर सकते है| तथापि, किसी विपथन संशोषित लेंस, प्रणाली के उपयोग से इस सीमा को 10 या इसके सन्निकट कारक से बड़ा सकते है|
( d) किसी नेत्रिका का कोणीय आवर्धन [(25/fe)+1[(fecm) में होता है जिसके मान में fe के घटने पर वृद्धि होती है| पुनः अभिदृश्यक का आवर्धन v0|u0|=1|u0|/f01 से प्राप्त होता है जो अधिक होती है यदि |u0|,f0 से कुछ अधिक है| सूक्ष्मदर्शी का उपयोग अति निकट की वस्तुओं को देखने के लिए किया जाता है| अतः |u0| कम होता है और तदनुसार f0 भी|
( c) नेत्रिका के अभिदृश्यक के प्रतिबिम्ब को निर्गम द्वारक कहते है | वास्तु से आने वाली सभी किरणे अभिदृश्यक से अपवर्तन के पश्चात निर्गम द्वारक से गुजरती है| अतः हमारे नेत्र से देखने के लिए यह एक आदर्श स्थिति है| यदि हम अपने नेत्र को नेत्रिका के बहुत ही निकट रखें तो नेत्रिका बहुत अधिक प्रकाश का अधिग्रहण नहीं कर पायेगी तथा दृष्टि-क्षेत्र भी छत जायेगा| जब हम किसी सूक्षमदर्शी से, इसके एक सिरे पर अपने नेत्र को लगाकर देखते है तो नेत्र एवं नेत्रिका के मध्य आदर्श दुरी यंत्र के डिजाइन में अंतर्निहित होती है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions