Doubtnut Promotions Sticky

सिग्माइड वृद्धि चाप क्या है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वृद्धि की दर को प्रभावित करने वाले कारकों को समान रखते हुए यदि हम कोशिका, पादप अंग या सम्पूर्ण पादप की वृद्धि का मापन करें तो हम देखते हैं कि इसकी दर समान नहीं होती है। यदि वृद्धि दर का समय के साथ ग्राफ बनाया जाए तब एक S-आकृति या सिग्मोइड आकृति (S-shaped or sigmoid shaped) वाला ग्राफ प्राप्त होता है। इसे वृद्धि वक्र (Growth curve) कहते हैं। एक सम्पूर्ण वृद्धि वक्र को चार भागों में विभक्त किया जा सकता है-
(1) मन्द वृद्धिकाल (Lag period)
(2) अधिकतम वृद्धिकाल (Log period)
(3) न्यून वृद्धिकाल (Diminishing growth period or decline period)
(4) स्थिर वृद्धिकाल (Stationary period)।
चित्र 13.3 का अवलोकन करें।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions