Doubtnut Promotions Sticky

जिन आयनिक ठोसों में धातु आधिक्य दोष के कारण ऋणायनिक रिकितका होती है वे रंगीन होते हैं। इसे उपयुक्त उदाहरण की सहायता से समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

जिन आयनिक ठोसों में धातु आधिक्य दोष के कारण ऋणायनिक रिक्‍तिका होती हैं वे रंगीन होते हैं। इसे निम्नलिखित उदाहरण द्वारा समझा सकते हैं।
जब NaCl के क्रिस्टल को सोडियम वाष्प के साथ गरम किया जाता है तो सोडियम परमाणु क्रिस्टल की सतह पर जम जाते हैं। फलस्वरूप क्लोराइड आयन (Cl) अपना इलेक्ट्रॉन जालक स्थल पर त्याग कर बाहर निकल जाता है तथा सतह पर आकर NaCl बना लेता है। इसके क्रिस्टल में सोडियम का आधिक्य होता है। अयुग्‍मित इलेक्ट्रॉनों युक्त ऋणायनिक रिक्‍तिकाओं का F केंद्र कहते हैं। ये NaCl के क्रिस्टलों को पीला रंग प्रदान करते हैं क्योंकि क्रिस्टल पर पड़ने वाले दृश्य प्रकाश से ये इलेक्ट्रॉन ऊजा को अवशोषित करके उत्तेजित हो जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions