Doubtnut Promotions Sticky

शुक्रजनन नलिका की संरचना का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रत्येक वृषण में अनेक वृषण पालिरयाँ (lobules) पायी जाती हैं तथा प्रत्येक पालि में 1 से तीन अतिकुण्डलित शुक्रजनन नालिकाएँ व्यवस्थित होती हैं। शुक्रजनन नलिका की आन्तरिक सतह जननिक एपीथीलियम की बनी होती है। इस परत में दो प्रकार की कोशिकाएँ पायी जाती हैं-
शुक्राणुजनन कोशिकाएँ (Spermatogenic cells) जननिक कोशिकाएँ, पोषक सरटोली कोशिकाएँ (Sertoli cells)।
शुक्रजनन नलिका के बाहर की ओर संयोजी ऊतक का स्तर पाया जाता है। जननिक कोशिकाएँ घनाकार होती हैं तथा शुक्रजनन नलिकाओं का अधिकांश भाग बनाती हैं। यही कोशिकाएँ अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुओं का निर्माण करती हैं। अत: शुक्रजनन नलिकाओं में शुक्रजनन कोशिकाओं से शुक्राणु के बीच की अनेक मध्यवर्ती कोशिकाएँ भी उपस्थित हो सकती हैं।
सरटोली कोशिकाएँ पिरामिड के आकार की व बड़ी होती हैं। यह विकसित होते शुक्राणुओं को पोषण उपलब्ध कराती हैं। इन नलिकाओं के बाहर के स्थान में (नलिकाओं के बीच- बीच) अन्तःस्रावी लीडिंग कोशिकाएँ पायी जाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions