Doubtnut Promotions Sticky

निम्न के बीच अंतर बताइए-
पुनरावृत डी. एन. ए. एवं अनुषंगी डी. एन. ए.

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पुनरावृत डी. एन. ए. एवं अनुषंगी डी. एन. ए.
पुनरावृत डी. एन. ए. - प्रोटीन को कोड नहीं करने वाले डी.एन.ए. के अनुक्रम जिनकी बार-बार पुनरावृति होती है (अर्थात वह दोहराए जाते है) पुनरावृत डी.एन.ए.कहलाते है| डी.एन.ए. के इस भाग में क्षारको के एक से क्रम कई बार उपस्थित होते है | सेटेलाइट डी.एन.ए. इसी प्रकार का डी.एन.ए. है, जिसमे पुनरावृति प्रदर्शित करने वाले अनुक्रम छोटे होते है| एल अनुक्रम व ट्रांसपोजोन्स भी पुनरावृत डी.एन.ए. के ही रूप है| कुछ पुनरावृत डी.एन.ए. पुरे डी.एन.ए. अणु में बिखरे रहते है लेकिन कुछ एक साथ समूह के रूप में (टेंडम रिपीट) पाए जाते है|
अनुषंगी डी.एन.ए.-अनुषंगी या सैटेलोइट डी.एन.ए. पुनरावृत डी.एन.ए. का ही एक प्रकार है| फर्क सिर्फ इतना ही की छोटे पुनरावृत अनुक्रमों से बना पुनरावृत डी.एन.ए. अनुषंगी डी.एन.ए. कहा जाता है| अनुषंगी डी.एन.ए. का घनत्व मुख्य डी.एन.ए. से अलग होता है| अनुषंगी डी.एन.ए. हेटेरोक्रोमेटिन तथा सक्रिय सेण्ड्रोमियर का प्रमुख भाग बनाता है | यह डी.एन.ए. की बहुरूपता हेतु उत्तरदायी होता है तथा क्षारको A,T,G,C की अलग-अलग आवृति प्रदर्शित करता है| यह मिनी सैटेलाइट , माइक्रोसैटेलाइट आदि प्रकार के होते है| पुनरावृत डी.एन.ए. का प्रत्येक समूह सैटेलाइट कहा जाता है| मिनी सैटेलाइट को वी.एन.टी.आर. (VNTR) भी कहा जाता है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions