Doubtnut Promotions Sticky

पशु प्रजनन के लिए प्रयोग में ले जाने वाली विधियों के नाम बताइए | आपके अनुसार कौन-सी विधि सर्वोत्तम है ? क्यों ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पशु प्रजनन (Animal breeding) हेतु निम्न विधियों का प्रयोग किया जाता है-
(i) अन्तःप्रजनन (Inbreeding),
(ii) बहि: प्रजनन (Outbreeding),
(a) बहि: संकरण (Out crossing)
(b) संकरण (Cross bredding),
(iii) अन्तरप्रजाति संकरण (Interspecific hybridization) |
अन्तः प्रजनन या बहि: प्रजनन दोनों ही में या तो प्राकृतिक प्रजनन (Natural bredding) का प्रयोग किया जाता है या कृत्रिम प्रजनन (Artificial bredding) का |
इन विधियों में से बहि: प्रजनन की संकरण तकनीक सर्वोत्तम प्रजनन विधि है | संकरण में दो अलग-अलग नस्लों के वांछित गुणों वाले जनको का संकरण कराया जाता है | इससे ऐसा संकर पशु प्राप्त हो जाता है | जिसमे दोनों जनको के वांछित गुण हो | यह संकर संकर ओज या हेटेरोसिस (heterosis) प्रदर्शित करता है | अर्थात गुणों में दोनों जनको से बेहतर होता है | सुनन्दिनी गाय व करन स्विस गाय की नस्ल इसी विधि से विकसित की गयी है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions