Doubtnut Promotions Sticky

बताइए कि कैसे प्रतिवेदक (रिपोर्टर) एंजाइम को वरण योग्य चिह्नक की उपस्थिति में बाहरी डी. एन. ए. को परपोषी कोशिकाओं में स्थानान्तरण के लिए मॉनिटर करने हेतु प्रयोग किया जा सकता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बीटा गैलेक्टोसाइडेज का प्रयोग एक रिपोर्टर जीन के रूप में किया जाता है। इसके प्रयोग से यह पता लग जाता है कि कोशिका ने वांछित जीन ग्रहण कर ली है या नहीं अर्थात् पुनर्योगित (Recombinant) है या नहीं। इसका प्रयोग वरण योग्य चिह्नकों की उपस्थिति में किया जाता है।
इस जीन के प्रयोग को इसलिए वरीयता दी जाती है क्योंकि इसके द्वारा अभिव्यक्त लक्षणों को आसानी से पहचाना जा सकता है बीटा गैलेक्टोसाइडेज जीन या रिपोर्टर जीन रंग पैदा करने वाले पदार्थ की उपस्थिति में रंग पैदा करते हैं। यह इस सिद्धान्त पर आधारित है कि जीन का उत्पाद (अभिव्यक्त जीन) क्रोमोजेनिक पदार्थ की उपस्थिति में नीला रंग उत्पन्न करता है। यह इस बात का प्रमाण है कि जीन यथावत् है उसमें विजातीय डी. एन. ए. प्रविष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस जीन के विजातीय डी. एन. ए. के प्रवेश कर जाने पर जीन असक्रिय हो जाती है। फलस्वरूप बीटा गैलेक्टोसाइडेज का उत्पादन नहीं होता। एंजाइम की अनुपस्थिति में जीवाणुओं की केवल सफेद कॉलोनी का विकास होता है नीली का नहीं।
इस प्रक्रिया को निवेशी निष्क्रियता (Insertional inactivation) कहा जाता है। इसके प्रयोग से आसानी से बताया जा सकता है कि सफेद निवह पुनोगज (Recombinant) जीवाण के हैं तथा नीले निवह अपुनर्योगज (Non-recombinant) जीवाणु के।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions