अपघटन की परिभाषा दीजिए तथा अपघटन की प्रक्रिया एवं उसके उत्पादों की व्याख्या कीजिए।
अपघटक सूक्ष्मजीवों (जैसे जीवाणु व कवकों) द्वारा मृत कार्बनिक पदार्थ के जटिल यौगिकों का विघटन कर सरल अकार्बनिक पदार्थों (जैसे कार्बन डाइऑक्साइड व जल) में बदलना अपघटन कहलाता है। अपघटन एक अपचयी (Catabolic) क्रिया है तथा इसमें ऊर्जा मुक्त होती है।
प्रक्रिया व उत्पाद—अपघटन की प्रक्रिया का अध्ययन निम्न चरणों में किया जा सकता है
(i) खण्डन (Fragmentation)इस प्रक्रिया में अपरद या डेट्रीटस का अपरदहारी जीवों, जैसे-केंचुए, कोपीपोड, मौलस्क आदि द्वारा भक्षण होता है। फलस्वरूप अपरद उनकी आहार नाल में छोटे-छोटे खण्डों में विभक्त हो जाता है। इस खण्डन की प्रक्रिया में सूक्ष्मजीवीय/एंजाइम क्रिया हेतु अपरद का क्षेत्रफल बढ़ जाता है।
(ii) प्रक्षालन (Leaching) खण्डन से बने जल में विलेय कुछ पदार्थों, जैसे खनिजों, शर्कराओं, लवणों का मृदा के निचले स्तरों में चले जाना प्रक्षालन कहलाता है।
(iii) अपचय (Catabolism)—अपघटन का तृतीय पद अपचय है। इस प्रक्रिया में कवकों व जीवाणुओं के बहि:कोशिकीय एंजाइम खण्डित अपरद के जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों (जैसे जल व कार्बन डाइ-ऑक्साइड) में विघटित कर देते हैं। यही इस प्रक्रिया के प्रमुख उत्पाद हैं।
(iv) ह्यूमीकरण (Humification) अपचय के बाद ह्यूमस (humus) का निर्माण होता है। अर्द्ध-अपचयित, काला या गहरे रंग का रवाहीन या एमॉर्फस पदार्थ ह्यूमस कहलाता है। ह्यूमस ऐसा कार्बनिक पदार्थ है जिसका अपघटन बहुत धीमा होता है। अत: यह भी अपघटन के प्रमुख उत्पादों में से एक है जो पोषकों खनिजों के भण्डार के रूप में कार्य करता है। यह मृदा का गठन बेहतर बनाता है।
(v) खनिजीभवन (Mineralization)—नाम के अनुरूप इस प्रक्रिया में ह्युमस से Ca++,NH+4,Mg++ व K+ धीरे-धीरे मुक्त होते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - पारिस्थितिक तन्त्रEXERCISE - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न14videos
पारिस्थितिक तन्त्र
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - पारिस्थितिक तन्त्रEXERCISE - अति लघु उत्तरीय प्रश्न6videos
पारिस्थितिक तन्त्र
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - पर्यावरणीय मुद्दे EXERCISE - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न12videos
पर्यावरणीय मुद्दे
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - पारिस्थितिकी EXERCISE - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न11videos
पारिस्थितिकी
Similar Questions
अन्तर स्पष्ट कीजिए---चारण खाद्य श्रृंखला एवं अपरद खाद्य श्रृंखला।
03:40View Solutionअपरदहारी तथा अपघटक में एक अन्तर उदाहरण सहित दीजिए।
43:24View Solutionवैश्विक उष्णता के कारण का वर्णन कीजिए।
57:00View Solutionलॉजिस्टिक समष्टि वृद्धि पर टिप्पणी कीजिए |
55:26View Solutionरेखिक उदेश्य फलन की परिभाषा दीजिए।
23:34View Solutionविद्युत अपघटन तथा फैराडे के नियम की परिमाणात्मक अभिमुखता
39:09View Solutionविभिन्न प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया |संयोजन या संश्लेषण अभिक्रिया|वियोजन या अपघटन अभिक्रिया|विद्युत अपघटन|एकल विस्थापन अभिक्रिया
47:58View Solutionवैद्युत धारिता की अभिधारणा तथा इसकी परिभाषा | विलगित गोलीय चालक की धारिता | संधारित्र की धारिता
37:17View Solutionअवकलज की परिभाषा | उदाहरण
46:21View Solutionकोल्बे की विदुयत अपघटन अभिक्रिया तथा उसकी क्रियाविधि
34:04View Solutionअम्ल एवं क्षार की परिभाषा
View Solutionकोशिका की परिभाषा
View Solutionदोहरान |परिचय |अम्ल की परिभाषा |क्षारक की परिभाषा |अम्ल एवं क्षारकों के नाम |सारांश
39:49View Solutionकोशिका की परिभाषा
38:27View Solutionजल-अपघटन की सीमा का सही बढ़ता क्रम है :
01:02:56View Solutionऑक्सीरेन की संरचना है।
जल-अपघटन के बाद RMgX के साथ ऑक्सीरेन की अभिक्रिया से कौन सा उत्पाद विरचित होगा?55:45View Solution