Doubtnut Promotions Sticky

पारिस्थितिक पिरामड क्या है ? ये कितने प्रकार के होते हैं। समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पारिस्थितिक पिरामिड (Ecological Pyramids)—किसी पारितंत्र में पोषण संरचना व पोषण कार्य का ग्राफीय निरूपण पारिस्थितिक पिरामिड कहलाता है।
इसकी संकल्पना सर्वप्रथम एल्टन (Elton) ने प्रस्तुत की, इसी कारण यह एल्टोनियन पिरामिड भी कहलाते हैं।
पारिस्थितिक पिरामिड का प्रथम स्तर अर्थात् उत्पादक स्तर इसका आधार बनाता है। अन्य पोषक स्तर उसी क्रम में इसके ऊपरी भाग बनाते हैं। पिरामिड का शीर्ष भाग खाद्य श्रृंखला के सर्वोच्च उपभोक्ता को व्यक्त करता है।
पारिस्थितिक पिरामिड बनाने में तीन पहलुओं जीव संख्या, जैव भार (जैव मात्रा) तथा ऊर्जा को अभिव्यक्त किया जा सकता है। इसी आधार पर यह पिरामिड तीन प्रकार के होते हैं
संख्या का पिरामिड (Pyramid of number) जीव संख्या का प्रदर्शन।
जैव मात्रा का पिरामिड (Pyramid of biomass) शुष्क भार प्रदर्शित।
ऊर्जा का पिरामिड (Pyramid of energy) ऊर्जा बहाव की दर/उत्पादकता प्रदर्शित ।
ocr_image
जैव भार (जैवमात्रा) दोनों ही के पिरामिड सामान्यतः सीधे होते हैं क्योंकि उत्पादक स्तर पर जीवों की संख्या व जैव भार उपभोक्ता स्तर के जीवों की संख्या व जैव भार से प्रायः अधिक होते हैं।
लेकिन अनेक परिस्थितियों में जीव संख्या व जैव भार के पिरामिड उल्टे बनते हैं। यहाँ उल्टे पिरामिड का अर्थ ऐसे पिरामिड से है जिसमें आधार तो संकरा/पतला होता है लेकिन ऊपर के स्तर क्रमशः चौड़े होते हैं। इसका अर्थ है उत्पादकों की संख्या/या उत्पादकों का जैव भार उपभोक्ताओं के किसी एक या अधिक स्तरों से कम होता है। महासागरीय पारितंत्र में उत्पादकों का जैवभार उन्हें खाने वाली मछलियों के जैवभार से कम होता है। इस प्रकार एक उल्टा पिरामिड बनता है। किसी एक वक्ष (उत्पादक) पर आश्रित पक्षियों व कीटों की संख्या का ग्राफीय निरूपण उल्टे पिरामिड का रूप लेगा।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions