Doubtnut Promotions Sticky

उचित चित्र की सहायता से जल के सक्रिय अवशोषण की प्रक्रिया समझाइए या जड़ों द्वारा जल के अवशोषण का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पेड़-पौधों में जल.का अवशोषण मुख्यत: मूल रोमों द्वारा होता है। यह अवशोला दो प्रकार का होता है-निष्क्रिय अवशोषण व सक्रिय अवशोषण। निष्क्रिय अवशोषण द्वारा होता है। जल का सक्रिय अवशोषण जड़ों की कोशिकाओं में उत्पन्न हुए बलों के कारण सम्पन्न होता है। इस प्रक्रिया में परोक्ष रूप से, कोशिकीय ऊर्जा का भी प्रयोग होता है। यह अवशोषण दो प्रकार का होता है---
(1) परासरणीय जल अवशोषण-जड़ों के मूल रोम मृदा कणों के सीधे सम्पर्क में रहते हैं तथा परासरण की क्रिया द्वारा जल अवशोषित करते हैं। सान्द्रता विभव के कारण यह जल परासरण द्वारा कॉर्टेक्स, अन्तस्त्वचा, मार्ग कोशिकाओं व परिरम्भ कोशिकाओं से होता हुआ अंत में जाइलम के प्रोटोजाइलम व मेटाजाइलम तत्वों तक पहुँच जाता है। यहाँ से यह रसारोहण की प्रक्रिया द्वारा ऊर्ध्वाधर परिवहन कर पौधे के शीर्ष भागों तक पहुंचता है |
(2) गैर-परासरणीय जल अवशोषण-क्रेमर (1959) के अनुसार, पौधे एक गैर-परासरणीय प्रक्रिया द्वारा सक्रिय जल अवशोषण करते हैं। उसके अनुसार यह जल ऊर्जा के प्रयोग द्वारा अवशोषित होता है। यह ऊर्जा कोशिका की उपापचयी क्रियाओं में उत्पन्न होती है। क्रेमर ने बताया कि जड़ के कॉर्टेक्स की कोशिंकाएँ श्वसन में उत्पन्न ऊर्जा का प्रयोग जल को मृदा से, सान्द्रता विभव के विपरीत भी, जाइलम तक पम्प करने हेतु करती हैं। प्ररोह तन्त्र का इसमें कोई योगदान नहीं होता। ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions