पौधों में खाद्य स्थानान्तरण से आप क्या समझते हैं ? खाद्य स्थानान्तरण की क्रिया को समझाइए।
Video Solution
Text Solution
पौधों में निर्मात्री अंगों (पत्तियों) से संग्रहण अंगों तक फ्लोएम द्वारा कार्बनिक खाद्य पदार्थों का परिवहन ही खाद्य स्थानान्तरण (Translocation of solutes) कहलाता है।
खाद्यों का परिवहन, घोल रूप में सभी दिशाओं में, जैसे-नीचे की ओर, ऊपर की ओर, अरीय एवं पार्श्व दिशाओं आदि में होता है।
खाद्य स्थानान्तरण की क्रियाविधि-विभिन्न वैज्ञानिकों ने समय-समय पर खाद्य स्थानान्तरण की क्रियाविधि से सम्बन्धित अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए जिसमें मुंच द्वारा प्रस्तुत दाब बहाव या द्रव्यमान प्रवाह परिकल्पना ही सबसे अधिक मान्य है, जिसका विवरण निम्न प्रकार है
मुंच का दाब बहाव या द्रव्यमान प्रवाह परिकल्पना (Pressure Flow or Mass Flow Hypothesis of Munch)-ई. पी. मुंच (1926) के अनुसार खाद्य पदार्थों का स्थानान्तरण उनके निर्माण स्थान से उनके संग्रह या उपयोग स्थान पर सान्द्रता प्रवणता के अनुसार फ्लोएम के माध्यम से होता है।
मुंच परिकल्पना के अनुसार पत्तियों की मीसोफिल कोशाओं में प्रकाश-संश्लेषण के फलस्वरूप घुलित भोज्य पदार्थों की सान्द्रता बढ़ जाती है जिससे उनका परासरण दाब (Osmotic pressure) भी बढ़ जाता है। इस बढ़ते दबाव के कारण ये कोशाएँ जाइलम से पानी अवशोषित कर स्फीत (Turgid) हो जाती हैं यानि उनका स्फीति दाब (Turgor pressure) बढ़ जाता है। अब सक्रिय परिवहन अर्थात् ऊर्जा के उपयोग द्वारा मीजोफिल कोशिकाओं की शर्करा फ्लोएम द्वारा ग्रहण कर ली जाती है। इससे फ्लोएम में एक धनात्मक दबाव उत्पन्न होता है जिससे फ्लोएम की चालनी नलिकाओं में से होकर फ्लोएम में उपस्थित पदार्थ नीचे की ओर बहने लगता है। इन घुलित पदार्थों का उपयोग जड़ों या अन्य संग्रहण अंगों (Sink) में होता है। वहाँ भी फ्लोएम से संग्रहण अंगों में शर्करा का सक्रिय परिवहन होता है। इस कारण जल परासरण द्वारा संग्रह कोशिकाओं में चला जाता है। यहाँ शर्करा अघुलनशील स्टार्च में बदल दी जाती है।
अत: फ्लोएम में उपस्थित पदार्थ पत्तियों (स्रोत) से जड़ (सिंक) की ओर दाब प्रवणता के कारण लगातार बहते रहते हैं। फ्लोएम की p प्रोटीन इसमें मदद करती है।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
दोहरान |खाद्य एवं उर्वरक |मिट्टी को बाहर से पोषक तत्व देना क्यों आवश्यक है?|खाद्य |उर्वरक |OMR|Activity|सारांश
47:26View Solutionऊष्मा स्थानान्तरण
42:58View Solutionखाद्य परिरक्षक, खाद्य पदार्थ को सूक्ष्मजीवीय वृद्धि के कारण खराब होने ङ्केसे रोकते हैं। आमतौर पर सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले परिरक्षक हैं:
View Solutionखाद्य में रसायन मिलाए जाते हैं
View SolutionSent Up Exam Revision#!#खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति
46:19View Solutionमनुष्य मात्र बन्धु है से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
View Solutionशैलेंद्र ने राजकपूर की भावनाओं को शब्द दिए हैं-इस कथन से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
View Solutionलेखक ने राजकपूर को एशिया का सबसे बड़ा शोमैन कहा है शोमैन से आप क्या समझते हैं ?
View Solution