Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सीडेटिव फॉस्फोराइलेशन का अर्थ स्पष्ट कीजिये |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

माइटोकांड्रिया की आंतरिक झिल्ली से बहार प्रोटॉन का सांद्रण बढ़ जाने के कारण वह प्रोटॉन सांद्रण प्रवणता के कारण मेट्रिक्स में लौटते हैं | इस स्थानांतरण में मुक्त हुई ऊर्जा का प्रयोग ATP के संश्लेषण में होता हैं | प्रोटॉन F0F1 कणों के माध्यम से मेट्रिक्स में लौटते हैं | इन कणों का F1 शीर्ष ATP सिन्थेज एंजाइम के रूप में कार्य करता हैं | यह ADP व अकार्बनिक फॉस्फेट द्वारा ATP संश्लेषण करता हैं जिसमे प्रोटॉन सांद्रण प्रवणता से मुक्त ऊर्जा का प्रयोग होता हैं | NADH से 2 इलेक्ट्रान के स्थानांतरण के कारण 3 प्रोटॉन युग्म बाह्य कोष्ठ में स्थानांतरित हो जाते हैं | प्रत्येक जोड़े प्रोटॉन के वापस मेट्रिक्स में लौटने पर | ATP अणु का निर्माण होता हैं | अतः NADH के ऑक्सीकरण से 3 ATP अणुओं का निर्माण होता हैं | FADH2 चूँकि अपने इलेक्ट्रान , श्रृंख्ला में नीचे स्थित अणुओं को देता हैं अतः इससे ऑक्सीकरण से केवल 2 ATP बनते हैं |
चूँकि यह फास्फोरिलीकरण ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता हैं अतः ऑक्सीडेटिव फास्फोरिलीकरण कहलाता हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions