Doubtnut Promotions Sticky

अमोनोटेलिक, युरियोटेलिक एवं युरिकोटेलिक जंतुओं से आप क्या समझते है ? प्रत्येक के लिए उदाहरण दीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उत्सर्जी पदार्थों के आधार पर जंतुओं को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है -
(1) अमोनोटेलिक जंतु - वे जंतु जो अपने नाइट्रोजनी उत्सर्जी पदार्थों को अमोनिया के रूप के बाहर निकलते है, अमोनोटेलिक जंतु तथा ऐसा उत्सर्जन अमोनोटेलिज्म (Ammonotelism) कहलाता है |
अमोनिया अत्यंत विषैली गैस है तथा इसके उत्सर्जन हेतु जल की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है | जलीय पर्यावरण के जंतुओं में ही अमोनोटेलिज्म पाया जाता है |
उदाहरण - जलीय जंतु, ऑक्टोपस, अस्थिल मछली आदि |
(2) यूरियोटेलिक जंतु - ये जंतु अपने नाइट्रोजन उत्सर्जी पदार्थों को यूरिया के रूप में उत्सर्जित करते है | यूरिया अमोनिया के अपेक्षा कम विषैला है व इसके उत्सर्जन हेतु अपेक्षाकृत कल जल की आवश्यकता होती है | इस तरह के उत्सर्जन को युरियोटेलिज्म कहते है |
उदाहरण - स्तनी वर्ग, उभयचर वर्ग के जंतु |
(3) यूरिकोटेलिक जंतु - शुष्क वातावरण के जंतु अपने नाइट्रोजन युक्त वर्ज्य पदार्थों को यूरिक अम्ल के रूप में उत्सर्जित करते है | यूरिक अम्ल जल में अविलेय है तथा इस उत्सर्जन हेतु बहुत कम जल की आवश्यकता होती है | इनका उत्सर्जन युरिकोटेलिज्म कहलाता है |
उदाहरण - सरीसृप एवं पक्षी वर्ग के जंतु |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions