Doubtnut Promotions Sticky

आण्विक कक्षक सिद्धान्त की प्रमुख परिकल्पनाएँ लिखिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आण्विक कक्षक सिद्धान्त की प्रमुख परिकल्पनाएँ -
(1) बन्ध बनाने वाले परमाणुओं के परमाण्वीय कक्षक संयुक्त होकर आण्विक कक्षक बनाते हैं।
(2) आण्विक कक्षकों की संख्या संयुक्त होने वाले परमाण्वीय कक्षकों की संख्या के बराबर होती है, जिसमे आधे बंधी तथा आधे विपरीत बंधी होते है।
(3) आण्विक कक्षक निर्माण के पश्चात बन्ध बनाने वाले परमाणुओं के इलेक्ट्रॉन आण्विक कक्षकों में विपरीत कर दिए जाते हैं।
(4) इलेक्ट्रॉन वितरण सभी सामान्य नियमों के तहत होता है।
(5) द्विपरमाण्वीय अणु के बन्ध क्रम की गणना निम्न सूत्र द्वारा की जाती है-
बन्ध क्रम =NbNa2
(6) बन्ध क्रम जितना अधिक होता है बन्ध लम्बाई उतनी ही कम और बन्ध शक्ति उतनी ही अधिक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions