Doubtnut Promotions Sticky

अभिक्रिया की कोटि एवं अभिक्रिया की आण्विकता को उदाहरण देकर समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अभिक्रिया की कोटि - दर नियम में व्यक्त क्रियाकारकों की सांद्रताओं पर लगे घातांकों के योग को किसी अभिक्रिया की कोटि कहते है। यह एक प्रायोगिक राशि है, जो प्रयोग अवस्था पर निर्भर करती है। माना कि निम्न अभिक्रिया हो रही है -
m A + n B उत्पाद
अभिक्रिया की दर = K [ A ] m × [ B ] n
अभिक्रिया की कोटि = m + n
अतः अभिक्रिया की कोटि ( m + n ) के बराबर होगी। इस अभिक्रिया में A के सापेक्ष क्रिया की कोटि m तथा B के सापेक्ष n है। सम्पूर्ण अभिक्रिया की कोटि ( m + n ) है। यदि घातांकों का योग एक है, तो अभिक्रिया की कोटि एक मानी जाती है।
उदाहरण - (i ) N H 4 N O 2 N 2 + 2 H 2 O
(ii ) H 2 O 2 H 2 O + O
(iii ) N 2 O 5 2 N O 2 + O
उपर्युक्त सभी अभिक्रियाएँ प्रथम कोटि की है।
अभिक्रिया की आण्विकता - टक्कर सिद्धांत के अनुसार, अभिक्रिया के लिये टक्कर में भाग लेने वाले अणुओं या आयनों की संख्या, अभिक्रिया की आण्विकता कहलाती है। यह सदैव एक पूर्णांक संख्या होती है। इसके मान 1 , 2 , 3 होते है शून्य एवं भिन्नांक नहीं होते है। यह एक सैद्धान्तिक मान है जो साधारण रूप से संतुलित समीकरण में अभिकारक अणुओं के योग के बराबर होता है।
उदाहरण - N H 4 N O 2 N 2 + 2 H 2 O एक-अणुक अभिक्रिया
H 2 + I 2 2 H I द्वि-अणुक अभिक्रिया
2 N O + O 2 2 N O 2 त्रिक-अणुक अभिक्रिया

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions