Doubtnut Promotions Sticky

डी एन ए अंगुलि छापन क्या है ? इसका महत्त्व क्यों है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

डी एन ए अर्थात् जीवन सूत्र संसार के सभी जीवधारियों में वंशानुक्रम पर आधारित होता है। यह किसी भी जीव की हर सूक्ष्म इकाई में पाया जाता है। अपने जैविक माता-पिता से प्राप्त इस डी एन ए में छिपी हुई सूक्ष्म विभिन्नताओं के आधार पर प्रत्येक जीव को किसी भी अन्य जीव से अलग पहचाना जा सकता है। डी एन ए अंगुलि छापन किसी व्यक्ति के डी एन ए के लक्षण अर्थात् विशिष्टता ज्ञात करने की प्रक्रिया को कहते हैं। ये विशिष्टता अंगुलियों की छाप के समान अद्वितीय होती है। अत: इसे डी एन ए अंगुलि छापन कहते हैं। इस प्रक्रिया में डी एन ए को पृथक् करके रेडियो सक्रिय बनाने के पश्चात् वैज्ञानिक विधि द्वारा विश्लेषण करक इसका अनुक्रम ज्ञात किया जाता है।डी एन ए अंगुलि छापन एक नयी व विलक्षण तकनीक है जो अनेक क्षेत्रों में अत्यधिक उपयोगी होने के कारण महत्वपूर्ण है। इसका प्रयोग अपराधों, पारिवारिक विवादों की जाँच, आयुर्विज्ञान व स्वास्थ्य जाँच, वंशावली विश्लेषण कृषि व बागवानी शोध एवं उद्योगों में होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions