Doubtnut Promotions Sticky

संरक्षी बल के गुण बताइए। सिद्ध कीजिए कि केंद्रीय बल संरक्षी बल है।

Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
संरक्षी बल के गुण 1. संरक्षी बल द्वारा किया गया कार्य कण द्वारा अपनाये गये पथ पर निर्भर नहीं करता है।
2. सरक्षी बल द्वारा किसी बंद पथ में किया गया कार्य शून्य होता है।
चित्रानुसार माना एक कण बिंदु A से बिंदु B तक पथ 1 द्वारा तथा फिर B से A तक पथ 2 द्वारा बंद पथ ABA के अनुदिश चलता है।
संरक्षी बल की परिभाषानुसार
WAB=BAF.dr………….. (पथ 1)
तथा WBA=ABF.dr (पथ 2)
अतः कण द्वारा बंद पथ ABA में किया गया कुल कार्य
F.dr=BAF.dr+ABF.dr=WAB+WBA
=WAB)+WBA
F.dr=0
जहां बंद पथ के अनुदिश किये गये समाकलन को व्यक्त करता है।
केंद्रीय बल संरक्षी होता है- केंद्रीय बल को सदिश रूप में निम्न प्रकार लिख सकते हैं।
ocr_image
F=f(r)ˆr
तथा ˆr=rr
चित्रानुसार O को केंद्र मानकर r तथा r+dr त्रिज्याओं केदो बिंदुपथ वृत्तों के भाग खींचे गये हैं जिनके बीच में दोनों पथों पर P व Q बिंदु लिये गये हैं। माना P व Q पर F1F2 दो केंद्रीय बल है तथा तथा दोनों वृत्तों के बीच में dr1dr2 क्रमशः पथों के अनुदिश कण क विस्थापन है।
यदि F1dr1 तथा F2dr2 के बीच कोण क्रमशः θ1θ2 हों तो
F1.dr1=F1dr1cosθ1…………..1
तथा F2=dr2=F2dr2cosθ2……..2
चूंकि F1F2 केंद्र O से समान दूरी पर हैं अतः ये दोनों समान होंगे तथा dr1dr2 के क्रमशः F1F2 पर प्रक्षेप dr1cosθ1 तथा dr2cosθ2 बराबर होंगे। अतः
F1dr1cosθ1=F2dr2cosθ2
या F1.dr1=F2.dr2
BAF.dr=BAF.dr
(पथ APB) (पथ AQB)
इससे सिद्ध होता है कि केद्रीय बल संरक्षी बल होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions