Doubtnut Promotions Sticky

हाइड्रोजन परमाणु के मूल ऊर्जा स्तर की ऊर्जा - 13.6 इलेक्ट्रॉन वोल्ट है। n = 3 , n = 4 एवं n = 5 क्वाण्टम संख्याओं के लिए ऊर्जा स्तरों की ऊर्जा बताइए। n = 4 स्तर के लिए आयनन विभव व प्रथम उत्तेजन विभव की गणना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम जानते है कि यदि निम्नतम स्तर अर्थात मूल ऊर्जा स्तर की ऊर्जा E 1 है तो nवे स्तर की ऊर्जा E 1 n 2 होगी।
(i) अतः n = 3 , 4 व 5 के ऊर्जा स्तरों की की ऊर्जायें यदि क्रमशः E 3 , E 4 E 5 हो तो
E 3 = E 1 ( 3 ) 2 = - 13.6 9 e V = - 1.51 e V
E 4 = E 1 ( 4 ) 2 = - 13.6 16 e V = - 0.85 e V
E 5 = E 1 ( 5 ) 2 = - 13.6 25 e V = - 0.54 e V
(ii) आयनन विभव :
n = 4 स्तर के लिए आयनन ऊर्जा E i = E - E 4
या E i = 0 - ( - 0.85 ) = 0.85 e V [ E = 0 ]
अतः n = 4 के लिए आयनन विभव = E i e = 0.85 e V e
= 0.85 वोल्ट
(iii) उत्तेजन विभव :
n = 4 अवस्था से इलेक्ट्रॉन को उत्तेजित कर n = 5 अवस्था में पहुँचाने के लिए आवश्यक ऊर्जा इस अवस्था के लिए प्रथम उत्तेजन ऊर्जा होगी।
अतः E e = E 5 - E 4 = [ - 0.54 - ( - 0.85 ) ] e V
= 0.31 e V
अतः उत्तेजन विभव V e = उत्तेजन ऊर्जा e
= 0.31 e V e = 0.31 वोल्ट

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions