Doubtnut Promotions Sticky

P-N संधि के उत्क्रम अभिनति अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने के लिए प्रायोगिक व्यवस्था का परिपथ चित्र बनाइये| उत्क्रम अभिनति की अवस्था में P-N संधि के लिए उत्क्रम भंजन की घटना को निम्मनलिखित क्रियाविधियों द्वारा समजझाइये-
(i) एवेलांशी भंजन|
(ii) जेनर भंजन|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

P-N संधि अभिनति अबिहलाक्ष्णिक हेतु प्रयोगिक व्यवस्था (Circuit diagram for a P-N function to obtain reverse bias characteristic Curves)-
ocr_image
(i) एवेलांशी भंजन (Avlanche Breakdown)- उत्क्रम अभिनति में उत्क्रम धारा का प्रवाह अल्पसंख्यक आवेशों के कारण होता है| उत्क्रम विभव के उच्च मानों ( V B ) से अधिक के लिए ये अल्पसंख्यक आवेश त्वरित होकर उच्च वेग प्राप्त कर लेते ही एवं वहां उपस्थित सहसंयोजी आबंधों से टकराकर इनको तोड़ देते है| इससे है आबंध के टूटने से एक इलेक्ट्रान-हॉल युग्म उत्पन्न हो जाता है| ये इलेक्ट्रान-हॉल युग्म पुनः सह संयोजी आबंधों को तोड़ देते है| इस प्रकार यह प्रक्रिया संहयी प्रक्रिया की भाँती आगे बढ़ती है एवं उत्क्रम धारा का मान यकायक बढ़ जाता है इस प्रक्रिया एव्लांशी भंजन कहलाते है| यदि इस उत्क्रम धारा को नियंत्रित कर लिया जाये तो डायोड को पुनः प्रयोग में लिया जा सकता है|
(ii) जेनर भंजन (Zener Breakdown) - यह प्रक्रिया ऐसे डायोड में होती है जिसमे मादन (Doping) अपेक्षाकृत अधिक होता है| इसके परिणामस्वरूप अवश्य परत (depletion zone) की चौड़ाई कम हो जाती है| इससे [ E = v / d ] विघुत क्षेत्र का मान काफी तीव्र हो जाता है| इससे संधि के निकट संसहयोजी सम्बन्ध आबंध के एलेक्ट्रॉनों पर इतना बल लगता है की ये आबंध टूट जाते है| इस कारण अल्पसंख्यक धारा वाहकों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो जाती है एवं उत्क्रम का मान अत्यधिक बढ़ जाता है| इस प्रक्रिया को जेनर भंजन नाम से जाना जाता है| जिस भंजन में जेनर भंजन होता है उन्हें हम जेनर डायोड के नाम से जानते है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions