Doubtnut Promotions Sticky

मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता करें (संकेत : मस्तिष्क साइज, और कार्य कंकाल संरचना, भोजन में पसंदगी आदि)

Text Solution
Verified by Experts

लगभग 15 मिलियन साल पहले ऐसे कुछ जीवाश्म प्राप्त हुये हैं जिन्हें वानर की संख्या दी हैं। यह वनमानुष (Ape) से ज्यादा मिलता-जुलता था। दूसरा नर वानर रामापिथिकस (Ramapithecus) मनुष्यों से अधिक मिलता जुलता था जो इस बात को बता देती हैं कि संभवतया 3-4 मिलियन साल पहले नर वानर गण (Primates) पूर्वी अफ्रीका में रहा करते थे। यह प्राइमेट सीधे खड़े होकर चलते थे व इनका कद लगभग 4 फीट था। लगभग 2 मिलियन साल पहले आस्ट्रॉलोपिथिसिन (Australopithecines) जो आदिमानव के रूप में पहचाने गये जो अफ्रीका में रहते थे। यह आदिमानव पत्थर के औजार बनाना जानते थे व पत्थर के पैने हथियार बनाकर उनसे जानवरों का शिकार करते थे। यह आदिमानव प्रथम मनुष्य समान प्राणी के रूप में अस्तित्व में आया व इसे होमो हेबिलिस (Homo habilis) कहा गया। इस आदिमानव की दिमागी क्षमता 650 - 800 CC के आस पास की थी। जावा में 1891 में जो आदि मानव का अगला विकसित जीवाश्म खोजा गया है वह 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व का है तथा यह माना गया कि यह माँस खाता होगा इसलिये इसकी दिमागी क्षमता 900 CC के आस-पास थी। 1 लाख से 40 हजार वर्ष पूर्व के जिस आदिमानव के जीवाश्म पूर्वी व मध्य एशिया में खोजे गये उसकी दिमागी क्षमता 1400 CC थी। यह नियनडरथल (Neanderthal) मानव कहलाया। हिमयुग (75,000 से 10,000) के दौरान आधुनिक मानव का उद्भव माना जाता है।

|